सीएसपी संचालक लूटकांड मामले में दो गिरफ्तार, देसी कट्टा व गोली बरामद

सीएसपी संचालक लूटकांड मामले में दो गिरफ्तार, देसी कट्टा व गोली बरामद

मेदिनीनगर. पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार गांव में सीएसपी संचालक शमा प्रवीण और उनके पति इसराफिल पर फायरिंग कर लूटपाट की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने आकाश कुमार और मुस्लिम अंसारी को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देसी कट्टा, जिंदा गोली, दो मोबाइल और 10 हजार रुपये नकद बरामद किया. घटना 13 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे हुई थी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी पुल के पास पकड़े गये, जबकि एक फरार हो गया. पूछताछ में आरोपियों ने लूटकांड में संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि पैसे का बंटवारा करने के लिए वे वहां जमा हुए थे. मुस्लिम अंसारी ने पहले रेकी कर जानकारी दी थी, जिसके बाद आकाश कुमार और उसके साथी ने घटना को अंजाम दिया. आकाश का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >