ट्रक के धक्का से पोल सहित ट्रांसफार्मर गिरा

ट्रक के धक्का से पोल सहित ट्रांसफार्मर गिरा

पाटन. प्रखंड के किशुनपुर में रविवार की मध्य रात्रि में बिजली का तीन पोल टूट कर सड़क पर गिर गया.इस कारण किशुनपुर व इमली गांव के लोग अंधकार रहे. बताया जा रहा है कि कोयला लदा एक ट्रक बिजली पोल धक्का मार दिया. जिसके कारण तीन पोल टूट कर गिर गया. दो पोल जिस पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था. उसमें धक्का मार दिया. ट्रांसफार्मर सहित दो पोल गिर गया. इसके कारण एक अन्य पोल भी टूट कर गिर गया. इसकी सूचना बिजली विभाग को दिया गया.सूचना के बाद विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पोल को बदलने व विद्युत आपूर्ति बहाल करने की दिशा कार्रवाई की जा रही है. हरिहरगंज में हर्ष फायरिंग का एक और मामला दर्ज, आरोपी फरार

हरिहरगंज. पुरानी बस स्टैंड मेन रोड स्थित धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के बहन की शादी में जयमाल स्टेज पर हथियार हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि एसपी के दिशा-निर्देश पर उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इससे पूर्व भी हर्ष फायरिंग के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसके बाद पुलिस इस तरह के मामलों को लेकर और सख्त हो गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ हरिहरगंज थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग करना कानूनन अपराध है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >