हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के एनएच-139 स्थित बेलौदर मोड़ के समीप रविवार की शाम हाइवा ट्रेलर की चपेट में आने से टोटो चालक 33 वर्षीय राकेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. वह बेलोदर गांव का रहने वाला है. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस संबंध में थाना के एसआइ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हाइवे ट्रेलर (गाड़ी संख्या बीआर 02 जीडी 0229) और टोटो की टक्कर में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है. दुर्घटना के बाद हाइवे ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है .
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.