हैदरनगर में तीन निजी अस्पताल को किया गया सील

पलामू डीसी समीरा एस के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को संचालित निजी अस्पताल विंध्याचल हॉस्पिटल, आस्था हॉस्पीटल व खुशबू हॉस्पीटल की जांच की गयी.

प्रतिनिधि, हैदरनगर पलामू डीसी समीरा एस के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को संचालित निजी अस्पताल विंध्याचल हॉस्पिटल, आस्था हॉस्पीटल व खुशबू हॉस्पीटल की जांच की गयी. संबंधित निजी अस्पताल के प्रबंधक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. इस क्रम में विध्यांचल हास्पीटल में हुसैनाबाद के अलारपुर गांव की महिला मरीज को भर्ती पाया गया है. जो बड़ा ऑपरेशन से दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. जांच में यह भी पाया गया कि बतौर फर्जी चिकित्सक द्वारा इस अस्पताल को संचालित किया जा रहा है. बिना डिग्री प्राप्त सर्जन द्वारा महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया. प्रशासन और विभागीय अधिकारी अस्पताल संचालक सह कथित चिकित्सक राजू पासवान से आवश्यक पूछताछ की गयी. जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस से बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया गया. इसके बाद मरघटिया रोड में संचालित आस्था हॉस्पिटल में दल ने छापामारी कर दस्तावेज की जांच पड़ताल की. इसके अलावा खुशबू हॉस्पिटल को सील किया गया. वाहन के धक्के से बाइक सवार जख्मी हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव स्थित गुरुवार की शाम एनएच 139 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल 52 वर्षीय आनंद प्रसाद गुप्ता बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला के बालूगंज थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हरिहरगंज से छतरपुर की ओर जा रहा था. तभी यह दुर्घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >