नामांकन के अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

पलामू संसदीय चुनाव

मेदिनीनगर. पलामू लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के रामबचन राम, राष्ट्रीय समानता दल के ब्रजेश कुमार तुरी व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गणेश रवि ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. 18 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी. 25 अप्रैल अंतिम तिथि थी. 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. 29 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं. 13 मई को मतदान होगा. इससे पहले भाजपा के वीडी राम, इंडिया गठबंधन की ममता भुइयां, बसपा के सिंबल पर कामेश्वर बैठा सहित अन्य दलों के आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. विभिन्न दलों के कुल 11 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >