व्यवसायी के घर से तीन लाख नकद सहित 20 लाख के गहने की चोरी

भतीजी की शादी में गया चैनपुर गया था परिवार

भतीजी की शादी में गया चैनपुर गया था परिवार प्रतिनिधि, नौडीहा बाजार पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरईडीह पुलिस पिकेट के सामने हुई चोरी की घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है. व्यवसायी प्रदीप साव के घर से अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात नकद तीन लाख रुपये और लगभग सत्रह लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिये. घटना उस समय हुई जब प्रदीप साव और उनका परिवार चैनपुर स्थित मैरेज हॉल में भतीजी की शादी समारोह में शामिल होने गया था. चोरों ने घर के पीछे की दीवार तोड़कर प्रवेश किया और अंदर रखे अलमीरा व बक्शा को तोड़कर नकदी व जेवरात ले गये. गुरुवार को परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला. प्रदीप साव ने तुरंत नौडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर खोजी कुत्ता भी बुलाया गया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला. प्रदीप साव सरईडीह में कपड़ा और किराना दुकान चलाते हैं. इस घटना से उनका परिवार गहरे सदमे और परेशानी में है. वहीं, स्थानीय व्यवसायियों में भी दहशत का माहौल है क्योंकि चोरी पुलिस पिकेट के सामने हुई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है. इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी अब ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं. ऐसे में पुलिस को गश्त और निगरानी को और सख्त करना होगा ताकि लोगों का भरोसा कानून-व्यवस्था पर कायम रह सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >