अनियंत्रित होकर ट्रक मकान से टकराया, बाल -बाल बचे लोग

एनएच 39 रेहला -पड़वा मुख्य पथ पर भंडार गांव के पास एक ट्रक (सीजी-07 सीजी 0255) अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गया.

विश्रामपुर. एनएच 39 रेहला -पड़वा मुख्य पथ पर भंडार गांव के पास एक ट्रक (सीजी-07 सीजी 0255) अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गया. हालांकि इस घटना में घर में रह रहे लोग बाल – बाल बच गये और एक बड़ी घटना टल गयी. घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार एक ट्रक तेज रफ्तार से पड़वा मोड़ की ओर जा रहा था. इसी बीच सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में ट्रक रिहायशी मकान से टकरा गया. यह मकान भंडार गांव के दीनानाथ पांडेय का है. घटना के समय उनका पूरा परिवार घर में ही था. श्री पांडेय ने बताया कि फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य पिछले दो वर्ष से चल रहा है. सड़क निर्माण में घर के सामने की पूरी जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है. जिसके बाद सड़क घर से बिल्कुल सट गया है. श्री पांडेय ने कहा कि अधिग्रहित भूमि का अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, जिसके कारण दूसरी जगह पर वे घर नहीं बना पा रहे हैं. घर का सड़क से सट जाने के कारण हमेशा किसी अप्रिय घटना का डर सताता रहता है. उन्होंने सड़क निर्माण करा रही कंपनी और भू- अर्जन विभाग से अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने की मांग की है, ताकि किसी अन्यत्र जगह अपना दूसरा घर बनवा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >