अतिक्रमणमुक्त नहीं होने से अटकी है नल-जल योजना

अतिक्रमणमुक्त नहीं होने से अटकी है नल-जल योजना

शिवेंद्र कुमार :मेदिनीनगर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा नल -जल योजना के तहत घरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रजहारा, पड़वा व गाड़ीखास में शुरू की गयी योजना का 92 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है. लेकिन जिस क्षेत्र में पानी के लिए घरों में कनेक्शन देना है. वहां पर एनएचएआइ द्वारा पूर्व में सड़क बनाने के लिए जमीन ली गयी थी, लेकिन जिन क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण किया गया. उस एरिया को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया गया. जिसके कारण लोगों को पानी का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है. इसके कारण 8054 घरों के 50 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है. राजहरा में 2,344 घरों को पानी देना है नल-जल योजना के तहत मल्टी विलेज स्कीम के तहत राजहरा में 2,344 घरों को पानी देना है. इस योजना पर 16 करोड़ 60 लाख रुपया खर्च किया जा रहा है. इस योजना को पूर्ण करने के लिए मात्र साढ़े तीन किलोमीटर पाइप बिछाकर लोगों को घरों में पानी देना है. दूसरी योजना पड़वा में मात्र ढाई किलोमीटर पाइप बिछाना है. जिससे 3,065 घरों में पानी मिलना है. इस योजना का 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. इसकी लागत 14 करोड़ 90 लाख है. तीसरी योजना गाड़ीखास की है. यह योजना मल्टी विलेज स्कीम के तहत किया जा रहा है. जिसमें 2645 घरों में पानी देना है. इस योजना पर 18 करोड़ 30 लाख खर्च किया जा रहा है. इस योजना के पूर्ण करने के लिए मात्र एक किलोमीटर पाइप बिछाना है. तीनों योजना में एनएचएआइ के द्वारा 181 घरों को किया जाना है अतिक्रमणमुक्त विभागीय अधिकारियों के अनुसार एनएचएआइ के द्वारा सड़क निर्माण के लिए जिस जमीन को अधिग्रहण किया गया है. वहां से 181 घरों को अतिक्रमण मुक्त किया जाना है. जिसमें पड़वा में 122 घर, रजहरा में 52 घर व गाड़ीखास में सात घर शामिल है. इन क्षेत्रों में अतिक्रमण मुक्त किये जाने के बाद ही पाइप बिछाया जा सकता है. तभी इस क्षेत्र के 8054 घरों तक पानी पहुंचाया जा सकता है. इससे करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों को पेयजल की सुविधा मिल पायेगी. अतिक्रमण नहीं हटाये जाने अटकी है योजना : इइ पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता जेनसन होरो ने कहा कि एनएचएआइ के द्वारा सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किये गये जमीन के तहत अतिक्रमण क्षेत्र को नहीं हटाया गया है. जिसके कारण नल जल की तीन योजना अटकी हुई है. उन्होंने कहा कि यह क्लियर हो जायेगा. इसके बाद 8054 घरों को पेयजल मिलना शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >