तेज हवा ने उड़ायी कई मकान के छप्पर, गिरे पेड़

पलामू में झमाझम बारिश,नाला जाम रहने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

पलामू में झमाझम बारिश,नाला जाम रहने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू जिले में शुक्रवार दोपहर तीन बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली. तेज़ आंधी और झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को प्रभावित कर दिया. तेज़ हवाओं से कई मकानों के छप्पर उड़ गये और कई जगहों पर पेड़ उखड़ने व टहनियां टूटने की घटनाएं सामने आयी. मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था और बताया था कि साइकलोन के कारण झारखंड में तेज़ आंधी और बारिश की संभावना है.

पिछले कुछ दिनों से पलामू में मौसम में बदलाव देखा जा रहा था. दोपहर बाद बादल छा जाते थे और नमी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी. 15 मार्च से ही अधिकतम तापमान में कमी शुरू हो गयी थी. शनिवार को तापमान 39.4° था, जो धीरे-धीरे घटकर शुक्रवार को 36.2° तक पहुंच गया. विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शाम 5:30 बजे तक 9.6 मिमी बारिश दर्ज हुई और देर रात तक बारिश जारी रही.

बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. मेदिनीनगर शहर में नाला-नालियों के जाम होने से सड़क पर गंदा पानी बहने लगा. कोयल पुल पर जलजमाव की स्थिति बनी और नगर निगम परिसर तालाब जैसा दिखने लगा. शास्त्री नगर और पहाड़ी मुहल्ला जैसे क्षेत्रों में नालियां उफान पर थीं. ईद का बाज़ार भी प्रभावित हुआ, हालांकि लोग बारिश की परवाह किये बिना खरीदारी करते दिखे. लेकिन कूड़े-कचरे और कीचड़ ने बाजार क्षेत्र को असुविधाजनक बना दिया.

तेज़ आंधी और बारिश को देखते हुए बिजली विभाग ने एहतियातन कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी. शाम सात बजे के बाद ही शहरी इलाके में बिजली बहाल की गयी. इस तरह अचानक मौसम परिवर्तन ने जिले की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >