थाना में थानेदार ने पत्नी के साथ बनायी रील, जांच शुरू

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी पत्नी संग रील बनाने को लेकर विवादों में हैं

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी पत्नी संग रील बनाने को लेकर विवादों में हैं. गणतंत्र दिवस पर उन्होंने थाना परिसर में वर्दी पहनकर पत्नी को टोपी पहनाते हुए रील बनाया, जिसमें दोनों डांस करते नजर आये. वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया और विभागीय जांच शुरू कर दी गयी है. हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब (आइपीएस) के नेतृत्व में जांच चल रही है. रिपोर्ट आने के बाद इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सोनू चौधरी 2012 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं और 2024 में प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने. वर्तमान में वे हुसैनाबाद थाना प्रभारी हैं, इससे पहले चैनपुर में भी थानेदार रह चुके हैं. दिल्ली के मुख्य समारोह में पांडू मुखिया प्रियंका सिंह सम्मानित पांडू. पलामू जिले के पांडू पंचायत की मुखिया प्रियंका सिंह को पंचायत में उत्कृष्ट विकास कार्य किये जाने को लेकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया है. मुखिया प्रियंका सिंह ने अपने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य को योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का प्रयास किया है. साथ पंचायत को ओडीएफ बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ा है. वहीं पांडू पंचायत महिला सशक्त व फ्रेंडली पंचायत बन गया है जिसे लेकर पूर्व में प्रियंका सिंह को पुरस्कृत भी किया गया है, स्वच्छता को लेकर महिलाओं में जागरूकता अभियान चलाया, महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में इनकी अहम भूमिका रही है जिससे महिलाओं के प्रति पर्दा प्रथा, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न जैसा समस्याएं कम हुई है, इन सभी कार्य उपलब्धि को देखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राष्ट्रीय समारोह में आमंत्रित किया गया था और गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >