प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभा को मंच दिलाना है : डीइओ

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस जिला स्कूल में पेंटिंग, क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थी चयनित फोटो 26 डालपीएच-10 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस जिला स्कूल में पेंटिंग, क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने किया. मौके पर डीइओ श्री प्रकाश ने कहा कि छात्र-छात्राओं की प्रतिभा से विस्मित हैं. विद्यालय से राज्य स्तर तक प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य इन प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर निखारना है. राज्य स्तर पर भाग लेने वाले सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के उद्देश्यों पर एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने प्रकाश डाला. संचालन शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया. पेंटिंग के बालक-बालिका वर्ग में हरिहरगंज के सूरज कुमार व पांडू की अर्चना कुमारी, क्विज में नावाबाजार के विरेन्द्र कुमार व पांडू के प्रीति कुमारी व भाषण में ऊंटारी रोड के मोनू कुमार व मोहम्मदगंज के निधि कुमारी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. ये सभी 31 अगस्त 2025 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पलामू जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार में ट्राफी, प्रमाण-पत्र व सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. निर्णायक की भूमिका में शिक्षिका निशा, रीना कुमारी, रवीन्द्रनाथ सिंह, रवीन्द्र कुमार पाल, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार,अनुपम तिवारी व संजय कुमार सिंह ने सफलतापूर्वक निभायी. डीईओ ने इन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा कर्मी रामसरेख पांडेय, वीरेन्द्र तिवारी व आमोद कुमार सिन्हा सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >