मेदिनीनगर. अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान गुरुवार को मनातू थाना क्षेत्र के करमा गांव में चार एकड़ में लगे अवैध अफीम फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया. मनातू थाना के पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवानों के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया. इलमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.