क्रूस पर जो कुरबां है, वो मेरा मसीहा है…

गुड फ्राइडे को लेकर मसीही विश्वासियों ने किया धार्मिक अनुष्ठान व प्रार्थना सभा

गुड फ्राइडे को लेकर मसीही विश्वासियों ने किया धार्मिक अनुष्ठान व प्रार्थना सभा प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू जिले के ख्रीस्त विश्वासियों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया. इस अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्थित गिरिजाघरों में विशेष आराधना, प्रार्थना सभा, क्रूस उपासना व क्रूस रास्ता का धर्म विधि अनुष्ठान किया गया. मसीही विश्वासियों ने यीशु के शहादत को याद किया. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित शांति की महारानी गिरजाघर में शाम तीन बजे से विशेष आराधना, क्रूस यात्रा एवं क्रूस उपासना शुरू की गयी. मुख्य अनुष्ठाता फादर जार्ज तिग्गा की देखरेख में आराधना, क्रूस यात्रा व क्रूस उपासना की धर्मविधि संपन्न हुआ. इसमें चर्च के पल्ली पुरोहित फादर क्रिस्टोफर डुंगडुंग, फ़ादर अंतोनी, अमरदीप केरकेट्टा सहित अन्य पुरोहितों ने सक्रिय भूमिका निभायी. धर्म विधि और चर्च आराधना में रोमन कैथोलिक चर्च के विभिन्न यूनिट के मसीही विश्वासी शामिल थे.मुख्य अनुष्ठाता फादर जॉर्ज तिग्गा ने कहा कि आज का दिन मसीही विश्वासियों के लिए काफी महत्वपूर्ण व शोक का दिन है. इसी दिन रोमन गर्वनर के आदेश पर प्रभु यीशु को यातनाएं दी गयी थी और सूली पर चढ़ाया गया था. ईसा मसीह ने मानवता की रक्षा व मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राण त्याग दिये. मसीही विश्वासी इस दिन को पवित्र मानते है. क्योंकि यह दिन मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने वाले प्रभू यीशु के नि:स्वार्थ प्रेम, त्याग व बलिदान का प्रतिक है. उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे का दिन मानवता को त्याग, क्षमा, करुणा व प्रेम का संदेश देता है. प्रभु यीशु के संदेश को आत्मसात कर समाजहित में काम करने पर बल दिया. मसीही विश्वासियों ने धर्मविधि अनुष्ठान के दौरान कष्टों व समस्याओं का सामना करने के लिए प्रार्थना की. क्रूस यात्रा के दौरान प्रभु यीशु को दी गयी यातनाओं को याद किया गया. सूली पर चढ़ने से पूर्व यीशु ख्रीस्त द्वारा कही गयी वाणियों को दुहराते हुए चिंतन-मनन किया गया. मसीही विश्वासियों ने क्रूस उपासना से जुड़े गीत प्रस्तुत किये.इस दौरान क्रूस पर जो कुरबा है, वो मेरा मसीहा है, हर जख्म जो उसका है, वो मेरे गुनाह का है. मसीही विश्वासियों ने आराधना के दौरान प्रभू यीशु के लिए प्रार्थना किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >