घर में आंगनबाड़ी केंद्र चला कर किराया वसूलने का मुखिया पर आरोप

प्रखंड की हरतुआ पंचायत के पंचमो गांव के दीपक गिरि ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी.

नीलांबर पीतांबरपुर. प्रखंड की हरतुआ पंचायत के पंचमो गांव के दीपक गिरि ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी. पंचायत हरतुआ के रामानंद डबरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र कहा संचालित होता है व किसके मकान में होता है? उसका किराया किसके खाते में जाता है. उन्होंने सूचना के तहत यह भी जानकारी मांगी थी कि कब से कब तक का पैसा खाते में गया है और कितना भेजा गया है. मंगलवार को इसका जवाब बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने उन्हें लिखित रूप से उपलब्ध कराया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि रामानंद डबरा में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन एक किराये के मकान में होता है, जिसके मालिक हरदुआ पंचायत के वर्तमान मुखिया अरविंद शुक्ला हैं. आंगनबाड़ी केंद्र का किराया भी उन्हीं के खाते में जाता है. मार्च 2023 से अगस्त 2023 तक का प्रतिमाह एक हजार की दर से मार्च 2025 में छह हजार का भुगतान किया गया है. दीपक गिरि ने बताया कि स्थानीय मुखिया आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी भवन में न चलाकर अपने यहां किराया का मकान देकर चलवाते हैं. उसके एवज में किराया वसूल करते हैं. हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला का कहना है कि वहां कोई सरकारी भवन नहीं है, यदि है तो कोई बताये किस खाता प्लॉट में है. सरकारी भवन नहीं रहने के कारण अपने मकान में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >