दूल्हा के कार ने मासूम को कुचला, गंभीर स्थिति में रेफर

दूल्हा के कार ने मासूम को कुचला, गंभीर स्थिति में रेफर

मोहम्मदगंज. थाना क्षेत्र के भजनिया गांव के चौधरी टोला के लक्षमण पासवान का पुत्र गोलू कुमार की बारात गुरुवार की शाम निकल रही थी.दरवाजे पर खुशी का माहौल में डीजे की धुन पर बराती जश्न में थे. दूल्हा कार पर सवार गांव के देवी मंदिर में मत्था टेकने जा रहा था. इसी क्रम में गांव के वीरेंद्र चौधरी का दो वर्षीय पुत्र बैभव कार के नीचे दब गया. बरात में शामिल कुछ लोग आगे बढ़कर कार को रुकवाया. इस घटना में बैभव का सिर कुचल जाने से बेहोश हो गया. गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया. इलाज के दौरान बच्चे को ब्लड भी चढ़ाया जा रहा है.परिजनों ने बताया की वैभव की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है. सूचना मिलने के बाद मोहम्मदगंज पुलिस कार को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कार लटपौरी गाव के संतोष विश्वकर्मा की बतायी जाती है. घटना के समय वह स्वयं कार चला रहा था. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया था.दूसरी कार मंगाकर दूल्हा को विवाह के लिए भेजा गया. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >