जयमाला के बाद बैरंग लौटी बारात, दूल्हे ने शादी से किया इनकार

हंगामा करनेवाला आरोपी हिरासत में

हंगामा करनेवाला आरोपी हिरासत में प्रतिनिधि, नीलांबर पीतांबरपुर पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में मंगलवार की रात एक शादी समारोह उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब दुल्हन के कथित प्रेमी ने ऐन वक्त पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया.इस हंगामे का नतीजा यह हुआ कि जयमाला की रस्में पूरी होने के बावजूद दूल्हा बिना शादी किये ही बारात लेकर वापस लौट गया.जानकारी के अनुसार, कुंदरी गांव की एक युवती की शादी पाटन के बैदाकला गांव में तय हुई थी.मंगलवार रात गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची. द्वारपूजा और जयमाला की रस्म हंसी-खुशी संपन्न हुई.इसके बाद फोटो सेशन चल रहा था, तभी एक युवक घर में घुस आया और खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए हंगामा करने लगा.युवक का दावा था कि उसके और दुल्हन के बीच प्रेम संबंध हैं, इसलिए यह शादी नहीं हो सकती. कथित प्रेमी के दावों के बाद शादी की खुशियां पल भर में गायब हो गयी .लड़की पक्ष और युवक के बीच जमकर नोकझोंक हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. दूल्हे ने तोड़ा रिश्ता, बिन दुल्हन लौटी बारात पुलिस ने प्रेमी को पकड़ लिया, लेकिन इस घटना से आहत दूल्हा पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया.काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी और बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गयी. इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम और मायूसी का माहौल है. क्या कहती है पुलिस थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल लड़की पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है.आवेदन मिलते ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >