कश्मीर में नरसंहार की घटना से पूरा देश मर्माहत : भाजपा

पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अगवायी में आक्रोश मशाल जुलूस निकाला गया.

मेदिनीनगर. कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं पर किये गये कायराना हम���े के विरोध में पलामू भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी की अगवायी में आक्रोश मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस स्थानीय गीता भवन से निकलकर शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए छह मुहान चौक पहुंचा. जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवादियों का सफाया करो, पीओके वापस लो, हिंदुओं का नरसंहार बंद करो, देश के गद्दारों को बाहर करो, जैसे नारे लगा रहे थे. मौके पर जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि पहलगाम मे हुई हिंदुओं के नरसंहार की यह घटना से पूरा देश मर्माहत है. देश आतंकवाद पर अंतिम प्रहार की मांग भी कर रहा है और मुझे उम्मीद है जल्द ही इसका बदला चुकाया जाने वाला है. भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं की हत्या अमानवीय है. इसकी जितनी निंदा की जाये, वह कम है. भाजपा नेता नरेंद्र पांडे ने कहा कि जहां कश्मीर में शांति बहाल हो गयी थी. वहां एकाएक इस घटना ने लोगों के मन को झकझोर दिया है. मौके पर विभाकर नारायण पांडेय, स्मिता, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, अखिलेश तिवारी, विजय ओझा, मंगल सिंह, शिवकुमार मिश्र, अभिमन्यु तिवारी, विजय ठाकुर, धीरेंद्र दुबे, प्रभात भुइंया, ज्योति पांडेय, शुभम प्रसाद, श्वेतांग गर्ग, छोटू सिंहा, भोला पांडेय, श्रवण गुप्ता, राजहंस अग्रवाल, संजय कुमार, विपुल गुप्ता अजय सिंह, नंदलाल प्रसाद, ईश्वरी पांडेय, अमिताभ मिश्रा, अलख दुबे, प्रियरंजन कुमार सुनील पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >