113 सीसीटीवी कैमरों से होगा शहर की निगरानी

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 113 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है

प्रतिनिधि,मेदिनीनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 113 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. जिसके माध्यम से शहर के मुख्य स्थान पर निगरानी की जायेगी. सीसीटीवी कैमरा टीओपी वन, टीओपी टू व टीओपी तीन में पड़ने वाले क्षेत्र में लगाया गया है. इसकी निगरानी के फ़लिए एसपी कार्यालय के उपर एक हाल में डिजिटल बोर्ड लगाया गया है. जहां सभी 113 सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पूरे शहर पर निगरानी की जा सकती है. एसपी रीष्मा रमेशन भी समय समय पर जांच कर रही है. शहर के चप्पे-चप्पे जगहों के बारे में मिनट टू मिनट की जानकारी मिलेगी, ताकि किसी तरह की गड़बडी होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी सके लिए एसपी ने एक डेडीकेटेड टीम का भी गठन किया है. 24 घंटा उस कार्यालय में रहकर सीसीटीवी के माध्यम से जानकारी लेते रहेगी. इसी बीच यदि क्षेत्र में कोई घटना घटती है. तो सीसीटीवी के माध्यम से देखकर उस पर अविलंब कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने बताया की सीसीटीवी के माध्यम से कई कांडों का खुलासा किया गया है. इसमें किसी भी मामले में तत्काल उद्भेदन करने में काफी मदद मिलती है. सबसे ज्यादा सीसीटीवी छह मुहान पर लगाया गया है. टीओपी वन, टू व तीन में पड़ने वाले सभी चौक चौराहा पर सीसीटीवी लगाया गया है. इससे बाइक की चोरी, घर में चोरी कर भागने वाले की भी तत्काल पहचान कर उस पर करवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >