मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में सोमवार शाम में पुलिस के जवान पवन सिंह पर गोली चालन के आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव के ऋषभ सिंह ने बुधवार दोपहर में पलामू व्यवहार न्यायालय (कोर्ट) में सरेंडर कर दिया. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के दबाव में उसने कोर्ट में सरेंडर किया है. पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी,ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके. घायल जवान पवन सिंह के अनुसार वह ससुराल सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव के राजेंद्र सिंह के घर आया हुआ था. शाम में बाहर रेलवे लाइन किनारे घूम रहा था. इसी क्रम में आरोपी ऋषभ सिंह व एक अन्य अपराधी एकाएक फायरिंग करते हुए भाग निकला. जिसमें पवन सिंह जख्मी हो गया था. आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि घटना का कारण क्या था.
गोली चालन के आरोपी ने किया सरेंडर
गोली चालन के आरोपी ने किया सरेंडर
