मॉक ड्रिल कर बतायी गयी आगजनी की घटना से निबटने की तकनीक

पलामू के पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर गुरुवार को छहमुहान पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.

मेदिनीनगर. पलामू के पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर गुरुवार को छहमुहान पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. गर्मी के दिनों में आगजनी जैसे घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद उस पर कैसे काबू पाया जा सके. इस तकनीक को मॉक ड्रील के माध्यम से बताया गया. अग्निशामक के पदाधिकारी उत्तम कुमार मेहता ने बताया कि गैस सिलिंडर में रेगुलेटर जाम होने से या अन्य कारण से खाना बनाने के क्रम में आग लग जाती है. उस समय घबराने की जरूरत नहीं है. बल्कि संयम से उससे निपटना चाहिए. उन्होंने बताया कि एक बाल्टी पानी में कंबल, बोड़ा या बड़ी चादर को पानी में भींगा कर गैस सिलिंडर से निकल रहे गैस को पूरी तरह पैक कर बुझाने का प्रयास करें. यदि कहीं से गैस का रिसाव होगा. तो आग कभी नहीं बुझेगा. सिलेंडर को उसे पूरी तरह कवर करते हुये आग पर काबू पाने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में एकाएक आग लगने के बाद अग्निशामक यंत्र से कैसे आग पर काबू पाया जाये. इसकी तकनीक बतायी गयी. मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के इंद्रजीत सिंह डिंपल, टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद व अन्य राहगीर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >