नौ मई को शिक्षक विश्वविद्यालय में काला बिल्ला लगाकर करेंगे प्रदर्शन

गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय व स्नातकोत्तर शिक्षक संघ की बैठक हुई.

मेदिनीनगर. गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय व स्नातकोत्तर शिक्षक संघ की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ राधाकृष्ण झा ने की व संचालन सचिव डॉ राजेंद्र सिंह ने किया. बैठक का मुख्य एजेंडा विश्वविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को मार्च एवं अप्रैल 2025 का वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है, इसके लिए संघ के द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन की निंदा की गयी. शिक्षक संघ वेतन एवं पेंशन नहीं मिलने के संबंध में राज्यपाल सह कुलाधिपति को पत्र के माध्यम से अवगत करायेगा. नौ मई को शिक्षक संघ के सभी सदस्य वेतन एवं पेंशन की मांग को लेकर विश्वविद्यालय में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे. 17 मई तक वेतन का भुगतान नहीं होगा तो असहयोग का रास्ता अपनायेंगे. बैठक में कुलपति के बयान की भी निंदा की गयी. आंतरिक परीक्षा में शिक्षकों द्वारा छात्रों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्रदान करना चाहिए. मौके पर डॉ विभेष चौबे, डॉ भीम राम, डॉ दिलीप कुमार, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ विभा शंकर, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ राघवेन्द्र कु सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार, जय कुमार, डॉ सुरेश पाल, डॉ संजय बाड़ा, डॉ कुमारी नीतू, डॉ भावना सिंह, अयाना एमएस, डॉ अन्ना हांसदा, डॉ पूरन कुमार साव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >