यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

बगैर हेलमेट पहने व सीट बेल्ट लगाये चालकों को माला पहनाकर, दी नसीहत

बगैर हेलमेट पहने व सीट बेल्ट लगाये चालकों को माला पहनाकर, दी नसीहत प्रतिनिधि. मेदिनीनगर पलामू डीसी समीरा एस व पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश के आलोक में पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही है. जिले के सभी प्रखंडों में एक जनवरी से सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की सीख दी जा रही है. इस अभियान को गति देने में यातायात पुलिस के साथ जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारी व कर्मी सक्रिय भागीदारी निभा रहे है. शुक्रवार को जिले के सभी थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के छहमुहान के पास ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग के कर्मियों ने गांधीगिरी तरीके से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पाठ पढ़ाया. वैसे वाहन चालक जो बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे थे उन्हें पुलिस ने माला पहनाकर स्वागत किया और भविष्य में हेलमेट का उपयोग कर वाहन चलाने की नसीहत दी. इसी तरह चार पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की बात कही गयी. पलामू डीसी समीरा एस ने कहा कि जानमाल की सुरक्षा के लिए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का हरहाल में पालन करना पड़ेगा. फिलहाल प्रशासन लोगों को जागरूक कर रही है. यदि वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने पलामूवासियों से अपील किया है कि जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करें. यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे ने बताया कि यह जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा. सुरक्षित भविष्य के लिए लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >