UGC नियमों के विरोध में गरजा स्वर्ण समाज, अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान

हरिहरगंज में स्वर्ण एकता मंच ने UGC के नये नियमों, आरक्षण नीति में सुधार और SC-ST एक्ट 2026 में संशोधन की मांग को लेकर जनसभा की. समाज ने अधिकारों के लिए एकजुटता दिखाई और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

हरिहरगंज. यूजीसी के नये नियमों, आरक्षण नीति में सुधार और एससी-एसटी एक्ट 2026 में संशोधन की मांग को लेकर शुक्रवार को हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय में स्वर्ण एकता मंच के बैनर तले एक दिवसीय जनसभा आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन फुटूक सिंह ने किया.

वाहन जुलूस निकालकर पहुंचे लोग

जनसभा से पहले स्वर्ण समाज के लोग सैकड़ों दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ सुल्तानी गांव से निकले. वाहन जुलूस एनएच-139 होते हुए हरिहरगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचा, जहां जुलूस जनसभा में तब्दील हो गया. हरिहरगंज, पीपरा के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए.

यूजीसी नियमों को लेकर उठाये सवाल

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नेता रामाधार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. अतिथियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. रामाधार सिंह ने यूजीसी के नये नियमों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्वर्ण समाज अपने अधिकारों और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है. उन्होंने यूजीसी के नये नियमों को वापस लेने तथा आरक्षण नीति में सुधार की मांग की. उन्होंने कहा कि समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठानी होगी.

मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के खिलाफ राजनीतिक रूप से जवाब देने की बात भी कही गयी. अन्य वक्ताओं ने भी यूजीसी के 2026 के इक्विटी नियमों, आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग उठायी.

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से यूजीसी रोलबैक समेत विभिन्न मांगों को लेकर समाज की एकजुटता प्रदर्शित की गयी. इसके बाद मंच की ओर से राष्ट्रपति के नाम बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया.

मौके पर अंकित पांडेय, आकाश सिंह, अविनाश सिंह उर्फ गुड्डू, सुजीत कुमार सिंह, प्रिंस प्रताप सिंह, फुटूक सिंह, अम्बुज सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजन सिंह उर्फ भोलू बाबू, मुकेश सिंह, मनीष कुमार सिंह, अरुण सिंह, प्रमोद सिंह, धनंजय सिंह, अमित सिंह, राज सिंह, हरिशंकर सिंह, संजीव सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, अमरनाथ सिंह, बजरंगी सिंह, रजनी सिंह, अभिषेक सिंह, रामप्रताप सिंह, लव सिंह, गोराई सिंह, पंकज सिंह, रॉकी सिंह, सुधीर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >