विद्यार्थियों को गुणात्मक शोध पर जोर देने की जरूरत : वीसी
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर
मेदिनीनगर स्थित योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय और झारखंड राज्य उच्च शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रिसर्च मेथाडोलॉजी एंड टीचिंग लर्निंग एसेसमेंट विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में हुआ. उदघाटन नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने किया. कुलपति ने छात्रों को गुणात्मक शोध पर जोर देने की आवश्यकता बतायी. छात्राओं ने विविधता में एकता थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया और विश्वविद्यालय का कुलगीत गाया. कार्यशाला को छह तकनीकी सत्रों में बांटा गया, पहले दिन तीन सत्र आयोजित हुए जिनमें विभिन्न विद्वानों ने विचार साझा किये. डॉ. मुशरिक जहां और डॉ. ललित भगत की पुस्तक दार्शनिक विवेचन भाग 1 और 2 का विमोचन भी किया गया. इस आयोजन में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और शोध के महत्व पर प्रकाश डाला गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.