पुआल काटने वाली मशीन में फंसकर मजदूर की मौत, बाल-बच्चों की खातिर गवां दी जान

Palamu News: पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर दशरथ प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गयी. हादसे के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से रोका. समझौते के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र के बटसारा गांव में पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक मजदूर की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के ही गोल्हना गांव निवासी दशरथ प्रजापति के रूप में की गयी है. वह अपने बच्चों की पालन पोषण के लिए काम करने बटसारा गांव में सुरेश पासवान के खलिहान में आया था. जहां काम करने के दौरान ही वह मौत के आगोश में समा गया. घटना के बाद चीख पुकार मच गया.

मशीन में हाथ खिंचाने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोल्हना गांव का एक ट्रैक्टर तीन मजदूरों को लेकर बटसारा गांव निवासी सुरेश पासवान के खलिहान में पुआल काटने गया था. वहां काम के दौरान दशरथ प्रजापति मशीन में पुआल डाल रहा था. इसी बीच अचानक उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया. मशीन की तेज गति के कारण दशरथ को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी जान चली गयी.

तीन घंटे तक चला गतिरोध, मुआवजे पर बनी सहमति

हादसे की खबर मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी चिंटू कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. इधर, घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मालिक से उचित मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने से रोक दिया. करीब तीन घंटे तक घटनास्थल पर गतिरोध बना रहा.बाद में ट्रैक्टर मालिक द्वारा मुआवजे की राशि का भुगतान किये जाने के बाद ही परिजन शांत हुए.

इसे भी पढ़ें: गम्हरिया के बालिका गृह से दो लड़कियां गायब, पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, गांव में पसरा मातम

मुआवजा मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय समाजसेवी महाराणा प्रताप सिंह, उपेन्द्र नाथ सिंह और हरेन्द्र राम सहित कई गणमान्य लोग खलिहान पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. इस हादसे के बाद गोल्हना और बटसारा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: रहस्यमयी आग से दहशत में परिवार, घर छोड़ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >