सतबरवा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 48 टीमें ले रहीं हिस्सा; विजेता को मिलेंगे 21 हजार

सतबरवा के कसियाडीह में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा खेल अनुशासन और भाईचारा सिखाते हैं। टूर्नामेंट में 48 टीमें ले रही हैं हिस्सा।

सतबरवा,पलामू: प्रखंड क्षेत्र के बकोरिया पंचायत स्थित कसियाडीह स्कूल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा यूथ क्लब की ओर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया. इस दौरान आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार मांदर की थाप पर नृत्य कर विधायक का स्वागत किया गया.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है. खेल अनुशासन और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है. उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के अनुसार खेल पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि खेल के क्षेत्र में भी बेहतर करियर बनाया जा सकता है.

उद्घाटन मैच में लंका की जीत

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मनिका फुटबॉल क्लब और लंका फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया. इसमें लंका की टीम ने मनिका फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की.

आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक कुमार और संरक्षक गोविंद प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं. नॉकआउट आधार पर होने वाले टूर्नामेंट में हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर होती जायेगी.

यह भी पढ़ें : पलामू में 508 ग्राम अफीम के साथ दो युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

विजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 5 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिये जायेंगे. इसके अलावा विजेता टीमों को कप, मेडल और प्रमाण-पत्र से भी सम्मानित किया जायेगा. प्रतियोगिता करीब 10 दिनों तक चलेगी.

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुधा कुमारी, मुखिया संतोष उरांव, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, अजय उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक करमचंद साहू, एसआई बबलू कुमार, अमित गुप्ता, अरुण प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >