पलामू में उग्रवादियों के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान, क्राइम मीटिंग में बोलीं एसपी रिष्मा रमेशन

एसपी ने कहा कि मनातू, नावा बाजार, छतरपुर, नौडीहा एवं हरिहरगंज में उग्रवादियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी मामले हैं, जिसके आरोपी दूसरे राज्यों में छिपे हुए हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक से अनुमति लेकर संबंधित राज्य में जाकर अविलंब कार्रवाई की जाए.

पलामू में उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलेगा. बुधवार (नौ नवंबर) को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी रिष्मा रमेशन ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी में यह बात कही. एसपी ने कहा कि उग्रवादियों के विरुद्ध कार्रवाई के दृष्टिकोण से मनातू, नावा बाजार, छतरपुर, नौडीहा एवं हरिहरगंज में विशेष अभियान चलाया जाए. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी मामले हैं, जिसके आरोपी झारखंड से भागकर दूसरे राज्यों में छिपे हुए हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक से अनुमति लेकर संबंधित राज्य में जाकर अविलंब कार्रवाई की जाए. हत्या के जिन कांडों का उद्भेदन अभी तक नहीं हो पाया है, उन मामलों में भी तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. कहा कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी विशेष रूप से इस पर ध्यान दें और सभी केस का खुलासा करें.

अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत

इतना ही नहीं, एसपी ने सभी अंचल के पुलिस निरीक्षकों को यूडी कांड के निष्पादन की दिशा में कार्रवाई करने तथा वैसे कांड, जो काफी पुराने हैं, की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए. एसपी ने पिछले महीने हुए सभी क्राइम की समीक्षा भी की. इसके अलावा, थानावार वारंट, कुर्की के निष्पादन के लिए अब तक की गई कार्रवाई, कांडों में गिरफ्तारी एवं निष्पादन के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा पुलिस अधीक्षक ने की. पिछले माह में हत्या, लूट, बलात्कार, पोक्सो आदि के कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन के संबंध में किए गए प्रयास की गहन समीक्षा की गई. कांड उद्भेदन एवं कांड निष्पादन की दिशा में जिन थाना प्रभारियों एवं पदाधिकारियों ने अच्छा काम किया है, उन्हें सुसेवांक से पुरस्कृत करने का आदेश दिया गया. ऐसे पुलिस पदाधिकारी, जिनके कार्य में लापरवाही पाई गई है, उन्हें निंदन की सजा देने का भी आदेश दिया.

Also Read: पलामू में सजा भुगत रहे गैंगस्टर अमन साहू ने जेल अधीक्षक को दी धमकी, फेसबुक पर लिखा ये पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >