शहर थाना परिसर में बनेगा पार्क, अनुपयोगी भवन हटेंगे; एसपी ने औचक निरीक्षण कर दिये निर्देश

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने शहर थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की सफाई, सौंदर्यीकरण और अनुपयोगी भवनों को हटाने के निर्देश दिए ताकि जनता को सुविधा हो।

पलामू. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने शुक्रवार की देर शाम मेदिनीनगर शहर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई कराने और गंदे पानी की निकासी को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया.

अनुपयोगी भवन हटाने का निर्देश

एसपी ने थाना परिसर में मौजूद अनुपयोगी भवनों को हटाने का निर्देश दिया. बस स्टैंड स्थित थाना परिसर से सटे फुटपाथ को भी व्यवस्थित करने को कहा, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो. उन्होंने थाना परिसर की झाड़ियों की सफाई कराने के साथ रंग-रोगन कराने का भी निर्देश दिया.

मुख्य गेट के पास बनेगा पार्क

एसपी ने कहा कि शहर थाना के मुख्य गेट के आसपास पार्क का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने परिसर में खड़े अनावश्यक वाहनों को हटाने का निर्देश दिया और आगे से थाना परिसर में अनावश्यक वाहन नहीं लगाने को कहा.

आम लोगों की समस्याएं सम्मान से सुनने का निर्देश

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि जिला मुख्यालय के थाना को व्यवस्थित किया जायेगा. समय-समय पर थानों की भौतिक स्थिति का सत्यापन करने से व्यवस्था में सुधार होता है और पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है. उन्होंने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या सम्मानपूर्वक सुनी जाये और उसके साथ न्याय हो, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे.

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >