साइमन मैथ्यू एश्ले अध्यक्ष, राकेश कुमार पांडेय सचिव बने

पलामू जिला प्राइवेट स्कूल्स डायरेक्टर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

पलामू जिला प्राइवेट स्कूल्स डायरेक्टर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर स्थित रेडरोज पब्लिक स्कूल में पलामू जिला प्राइवेट स्कूल्स डायरेक्टर का त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव पर्यवेक्षक रामानुज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से साइमन मैथ्यू एश्ले को अध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष पद पर शशिरंजन मिश्रा, सचिव राकेश कुमार पांडेय, सह सचिव राजीव रंजन दुबे, संगठन सचिव व कार्यालय सचिव पंकज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष चंदन पासवान, मीडिया प्रभारी रंजनीकांत पाठक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधि प्रभारी मोहम्मद हाशिम आलम तथा खेलकूद प्रभारी विराट रंजन निर्वाचित हुए.

संरक्षक मंडल में रामानुज प्रसाद सिंह, विनोद गुप्ता, रवींद्र कुमार तिवारी और विमल कुमार को शामिल किया गया. मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री एश्ले ने कहा कि एसोसिएशन को मजबूत बनाने और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा. चुनाव में शशिरंजन मिश्रा, विकास विश्वकर्मा, उदय सुमन, रवींद्र तिवारी, राकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >