Palamu News: अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने आज श्रीराम जागरण शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा भारत माता चौक स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर से निकल कर भगत सिंह चौक, कन्नी राम चौक, जय भवानी संघ चौक, जैन मंदिर रोड, पंच मुहान, डाबर दवाखाना चौक, छह मुहान, सुभाष चौक, बेलवाटिका चौक, दो नंबर टाउन, चंद्रशेखर आजाद चौक रेड़मा, बाइपास रोड होते हुए बैरिया चौक, गायत्री मंदिर रोड, जेल ओवरब्रिज से डॉ अरुण शुक्ला आवास रोड होते हुए पुुुन: संस्कृत महाविद्यालय पहुंची.
वाहनों पर लहराया गया भगवा ध्वज
इसमें अयोध्या से आये पूजित अक्षत कलश के साथ काफी संख्या में रामभक्त शामिल हुए. राम-सीता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. सुसज्जित वाहन पर प्रभु श्रीराम के तस्वीर के साथ निकली शोभायात्रा में जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से आये विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य राम भक्त दोपहिया वाहन के साथ शामिल हुए. सभी वाहनों पर भगवा ध्वज लहरा रहा था. इस दौरान शहर प्रभु श्रीराम, जय हनुमान, हर-हर महादेव, भारत माता के जयघोष से गुंजायमान रहा. शोभायात्रा के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय थी.
22 जनवरी को पूजा-अर्चना कर दीपोत्सव मनाने की अपील
निगम पूर्व उपमहापौर राकेश सिंह ने कहा कि, हम सबों का यह सौभाग्य है कि प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने लोगों से 22 जनवरी को पूजा-अर्चना कर दीपोत्सव मनाने की अपील की. शोभायात्रा को सफल बनाने में विहिप के पलामू विभाग अध्यक्ष शिव प्रसाद, जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, विभाग सह मंत्री महेंद्र नाथ, अमित तिवारी, बजरंगदल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता, गोपाल तिवारी, विकास दुबे, विकास कश्यप, दीपक प्रसाद, दीपक सिंह, राजू सिंह, संदीप गिरी, हिमांशु पांडेय, अमलेश पासवान, आनंद चौरसिया, परशुराम ओझा सहित अन्य सक्रिय थे.
