गोरहो मंदिर के पास जलापूर्ति के राइजिंग पाइप का शिफ्टिंग कार्य पूर्ण

आज से शुरू होगी बारालोटा जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति

आज से शुरू होगी बारालोटा जलापूर्ति योजना से पानी की आपूर्ति प्रतिनिधि : मेदिनीनगर गोरहो मंदिर के पास बारालोटा जलापूर्ति योजना के राइजिंग पाइप शिफ्टिंग कार्य पूरा हो गया है. शिफ्टिंग करने के बाद मंगलवार को राइजिंग पाइप कंक्रीट से जाम किया गया. नगर निगम के पाइप लाइन इंस्पेक्टर छोटेलाल गुप्ता ने बताया कि 10 अप्रैल से पाइप शिफ्ट करने का काम शुरू किया गया था. इस दौरान जलापूर्ति बंद कर दी गयी थी. इस कारण पोषक क्षेत्र के लोगों को जल संकट झेलनी पड़ी. राइजिंग पाइप शिफ्टिंग कार्य पूर्ण हो गया है. बुधवार से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी. शहर के एचपी गैस गोदाम रोड में गोरहो मंदिर के पास नाला पर पुलिया का निर्माण होना है. बारालोटा जलापूर्ति योजना का राइजिंग पाइप इसी छलका के ऊपर से गुजरा था. ऐसी स्थिति में सुआ पंचायत की मुखिया दुलारी देवी ने डीडीसी सह नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त से जलापूर्ति का राइजिंग पाइप हटाने का आग्रह किया था,ताकि पुलिया निर्माण कार्य शुरू हो सके. डीडीसी सह प्रभारी नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन के निर्देश पर राइजिंग पाइप हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >