मेदिनीनगर: शांति विकास संघ ने दुर्गा पूजा समिति का किया गठन

मेदिनीनगर के सुदना देवी मंदिर में शांति विकास संघ की बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई. इस दौरान एक पूजा समिति का गठन किया गया, जिसमें संजय गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया है.

मेदिनीनगर. नगर निगम क्षेत्र के सुदना अघोर आश्रम रोड स्थित देवी मंदिर में शांति विकास संघ की बैठक हुई. इसमें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गयी. तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनायी जायेगी. महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पूजा समिति का गठन किया गया.

सर्वसम्मति से संजय गुप्ता को अध्यक्ष, सुनील राम को उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार को सचिव, अशोक सिंह को सह सचिव, प्रमोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष और विनोद कुमार को उप कोषाध्यक्ष चुना गया.

संयोजक मंडल में बबलू तिवारी, संदीप पांडेय, मनोज राम, बसंत दुबे, अनुज, अवधेश, अमन और नन्दलाल पासवान को शामिल किया गया. संरक्षक मंडल में पूर्व मुखिया सत्येंद्र तिवारी, विजय तिवारी, अमृतेश्वर सिंह, बबलू उपाध्याय, धनंजय पांडेय, बिल्लू तिवारी, राघव ठाकुर, सुशील सिंह, सुधीर, राजकिशोर, गोरख ठाकुर, राजेश गुप्ता और सत्येंद्र ठाकुर को शामिल किया गया.

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में किशोर सिन्हा, छोटेलाल गुप्ता, श्रवण गुप्ता, पीटर सिंह, विनोद सिंह, मनोज पासवान, सुरेश राम, राकेश, मनीष, रवि, राजन, विनोद मिस्त्री और धीरेंद्र विश्वकर्मा आदि हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >