नावाबाजार. कंडा पंचायत मुखिया नरेंद्र सिंह ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी 100 कंबल दिया जा रहा है. कड़ाके की ठंड को देखते हुए निजी स्तर पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि पंचायत दिवस के दिन गरीब-असहायों को चिन्हित कर प्रत्येक बुधवार को दिया जाता है. जो लोग चलने में असमर्थ हैं. उनके घरों में पहुंचकर कंबल व अन्य सामग्री भी उपलब्ध करायी जाती है. मुखिया श्री सिंह की पत्नी रंजना सिंह ने निजी खर्च से जरूरतमंद लोगों के बीच 60 कंबल वितरण किया. मुखिया ने कहा कि अगले पंचायत दिवस के मौके पर भी निजी खर्च से कंबल वितरण की प्रक्रिया जारी रहेगी. मौके पर पंचायत सचिव शिवकुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि अमरेश सिंह, मदन राम, विजय सिंह, सुमंत कुमार मेहता, नितिश चंद्रवंशी,संजय पासवान, डा विजय विश्वकर्मा, गौरीशंकर सिंह, नरेश ठाकुर, वा़र्ड सदस्य मीना देवी, सुशीला देवी, किरण देवी, विजय रवि, गेंदा प्रजापति, सुनरवा देवी, सुनील कुमार मेहता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.