स्कार्पियो ने लूना सवार को चपेट में लिया, दो नाबालिग की मौत, एक की स्थिति गंभीर

स्कार्पियो ने लूना सवार को चपेट में लिया, दो नाबालिग की मौत, एक की स्थिति गंभीर

प्रतिनिधि : पाटन पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सगुना-बैरिया मुख्य मार्ग पर गहरपथरा मोड़ के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. स्कॉर्पियो और लूना की सीधी टक्कर में शोले गांव के तीन नाबालिग बच्चे चपेट में आ गये. इस दुर्घटना में 12 वर्षीय इफरोज अंसारी और 17 वर्षीय तौहीद अंसारी की मौत हो गयी, जबकि 13 वर्षीय इरबाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में चल रहा है. जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे पाटन से अपने घर शोले लौट रहे थे, तभी मेदिनीनगर की ओर से तेज़ गति से आ रही स्कॉर्पियो ने लूना को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था. हादसे की सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा. चिकित्सकों ने इफ्रोज़ और तौहीद को मृत घोषित कर दिया, जबकि इब्राज का इलाज जारी है. स्थानीय लोगों के अनुसार एक नाबालिग की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को ज़ब्त कर लिया है. इस घटना ने क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >