झारखंड के लिए मॉडल बनेगा विद्यालय

वित्त मंत्री ने सीएसआर फंड से दो विद्यालय जीर्णोद्धार की रखी अधारशिला, कहा

वित्त मंत्री ने सीएसआर फंड से दो विद्यालय जीर्णोद्धार की रखी अधारशिला, कहा

प्रतिनिधि, पाटन/नौडीहा बाजार

पलामू जिले के छतरपुर विधानसभा के पाटन प्रखंड के सिक्कीकला गांव के पीएमश्री राजकीय कृत स्तरोन्नत उच्च विद्यालय व नौडीहा बाजार प्रखंड के नामुदाग उच्च विद्यालय को एचडीएफसी बैंक के सीएसआर फंड से मॉडल विद्यालय बनाने के लिए चयन किया गया है. रविवार को राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दोनों विद्यालय का जीर्णोद्धार का आधारशिला रखी. सिक्कीकला विद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया. एचडीएफसी बैंक के सीएसआर के स्टेट हेड परमेंद्र सिंह ने विषय प्रवेश कराया. इस योजना के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला. मंत्री श्री किशोर व अन्य अतिथियों को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि एचडीएफसी बैंक का प्रयास सराहनीय है. सिक्की कला आदिवासी बहुल क्षेत्र है. वहीं नामुदाग उग्रवाद प्रभावित इलाका रहा है. बैंक द्वारा सीएसआर फंड से करीब दो करोड़ राशि से मॉडल विद्यालय बनाकर बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराया जायेगा. विद्यालय में स्मार्ट क्लास आधुनिक लैंब, लाइब्रेरी, बाउंड्री वॉल, पीसीसी सड़क, अतिरिक्त भवन का निर्माण, पेयजल, पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण सहित अन्य कार्य किया जायेगा. विद्यालय में स्थायी बिजली के लिए सोलर सिस्टम लगाया जायेगा, ताकि बच्चों को पढ़ाई करने में बिजली बाधक न बने. उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक ने सरकारी स्कूलों को गोद लेकर उन्हें स्मार्ट स्कूल में बदलने की पहल शुरू की है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बैंकर्स के साथ हुई बैठक में उन्होंने सवाल उठाया था कि पलामू में काफी बैंक हैं. करोड़ों -अरबों रुपये का व्यवसाय करते हैं, लेकिन पलामू को उसका लाभ नहीं मिलता है. उन्होंने विकास कार्यों में बैंकिंग क्षेत्र को सहयोग करने की बात कही थी. ऐसे में एचडीएफसी बैंक ने आगे बढ़कर इसके लिए काम शुरू किया है. इसके लिए एचडीएफसी बैंक के स्टेट हेड बधाई के पात्र हैं.

शिक्षित जनप्रतिनिधि का चुनाव जरूरी

वित्त मंत्री श्री किशोर ने कहा कि अक्सर लोग एक अच्छे डॉक्टर इंजीनियर शिक्षक की तलाश करते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि का चुनाव करते वह भूल जाते हैं. कई बार ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर लिया जाता हैं, जो पढ़े-लिखे नहीं होते हैं. उनके राजनीति में आने से विकास पूरी तरह से थम जाता है. विकास के लिए यह जरूरी है की जनप्रतिनिधि पढ़ी-लिखे हो. इसलिए चुनाव के समय सभी लोगों की एक बड़ी भागीदारी होती है. उन्होंने कहा कि शिक्षित जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, ताकि क्षेत्र का विकास हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >