विहंगम योग संत समाज का सत्संग गोष्ठी संपन्न

विहंगम योग संत समाज का सत्संग गोष्ठी संपन्न

पांकी. रविवार को विहंगम योग संत समाज नेपांकी में विशेष सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया. भक्तजनों ने सदगुरु देव के तस्वीर पर फूलमाला अर्पित किया. सदग्रंथ स्वर्वेद के पाठ के साथ गोष्ठी शुरू हुआ. प्रचारक ओंकार नाथ पाठक ने ब्रह्मविद्या विहंगम योग के सिद्धांत व सदगुरु सेवा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला.पूर्व मुखिया देवनंदन यादव, कामख्या नारायण पाठक, विनोद सिंह, सुधीर सत्यार्थी, उमेश कुमार ने कहा कि सदगुरु शरण में रहकर विहंगम योग की साधना, सदगुरु की सेवा व सत्संग नियमित करना चाहिए. यह मानव जीवन के कल्याण का सहज मार्ग है. मौके पर कामेश्वर सिंह, नंदलाल सिंह, भुल्लू मिस्त्री, भोला विश्वकर्मा, शोभा देवी, गीता कुंवर, अमला देवी, हेवंती देवी, सुनैना देवी, वृंदा देवी, धानो देवी, प्रमिला कुंवर, राजेश वर्मा, रवींद्र सिंह सहित कई भक्तजन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >