सतबरवा में सड़क पर उड़ रही धूल से दुकानदार और राहगीर परेशान

सतबरवा में एनएच-39 पर उड़ती धूल से स्थानीय दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। पानी का छिड़काव न होने से लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की समस्या हो रही है।

एनएच-39 पर गड्ढे भरने के बाद नहीं हो रहा पानी का छिड़काव, दुकानों के सामान पर जम रही धूल; सांस और आंखों में जलन की शिकायत

सतबरवा, पलामू : राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग) पर सतबरवा के पुराने थाना से पुराने बस स्टैंड क्षेत्र तक सड़क पर उड़ रही धूल से दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है. सड़क के गड्ढों को भरने के लिए विभाग की ओर से डस्ट डलवाया गया है, लेकिन नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से वाहनों के आवागमन के दौरान धूल के गुबार उड़ रहे हैं.

धूल के कारण सड़क किनारे स्थित दुकानों में सामान पर परत जम रही है. वहीं पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. होटल संचालक सतीश कुमार, कपड़ा व्यवसायी सुमन जायसवाल और सब्जी विक्रेता मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार धूल के संपर्क में रहने से आंखों में जलन और सांस संबंधी परेशानी हो सकती है.

गड्ढे कम हुए, लेकिन बढ़ गयी धूल की समस्या

दुकानदारों ने बताया कि सड़क के गड्ढों को भरने के लिए डस्ट डालना जरूरी था, लेकिन इसके बाद नियमित रूप से पानी का छिड़काव भी कराया जाना चाहिए था. डस्ट डाले जाने से गड्ढों की समस्या कुछ हद तक कम हुई है, लेकिन पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल की परेशानी बढ़ गयी है.

24 घंटे होता है वाहनों का आवागमन

एनएच-39 उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के साथ पलामू व गढ़वा जिले को राजधानी रांची से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है. इस मार्ग पर 24 घंटे मालवाहक और अन्य वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में सड़क किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. लोगों ने सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >