मोहम्मदगंज. प्रखंड के लटपौरी पंचायत की मास्टर जल सहिया टीम ने माली मध्य विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों को सेहतमंद रहने के गुर सिखाया. इस दौरान जल सहियाओं ने बच्चों को हाथ धुलाई के बारे में बताया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. मास्टर जल सहिया शाहजहां बेगम ने कहा कि शौच से आने के बाद कम से कम तीस सेकेंड तक साबुन से हाथ धोने पर ही वे पूरी तरह स्वच्छ होते हैं.उन्होंने बच्चों को इस प्रक्रिया को अपनी दैनिक आदत बनाने की नसीहत दी और इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया.मौके पर मास्टर जल सहिया शाहजहां बेगम के अलावा उर्मिला देवी, मंजू देवी, रीना देवी, विद्यालय के सहायक शिक्षक एवं कई अन्य लोग मौजूद थे.
सहिया ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
सहिया ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
