रूपेश बने लायंस क्लब के अध्यक्ष व संगीता शंकर बनी फेमिना अध्यक्ष

लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज व लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज फेमिना की संयुक्त इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन शुक्रवार की देर शाम होटल शिवाय ब्लू में किया गया

लायंस क्लब डालटनगंज की नयी कार्यकारिणी गठित मेदिनीनगर. लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज व लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज फेमिना की संयुक्त इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन शुक्रवार की देर शाम होटल शिवाय ब्लू में किया गया. संचालन राकेश पांडेय ने किया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली. महिला इकाई के लिए संगीता शंकर को फेमिना अध्यक्ष, रुपेश कुमार को लायंस क्लब अध्यक्ष, सचिव प्रभात अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुलवंत सिंह नामधारी, प्रथम उपाध्यक्ष दिलीप सांवरिया, सदस्यता चेयरपर्सन ज्ञान शंकर, क्लब प्रशासक सुधीर कुमार, नेतृत्व विकास चेयरपर्सन संतोष, विपणन व संचार चेयरपर्सन अनवर हुसैन, सेवा चेयरपर्सन ध्रुव प्रसाद अग्रवाल, फंड रेजिंग चेयरपर्सन रितेश कुमार समेत निदेशक मंडल में सूरज सिंघानिया, नवीन गुप्ता, आलोक माथुर, सुनील गुप्ता, राधेश्याम प्रसाद, डॉ विनीत सिंह, विजय कुमार सिंह समेत 13 सदस्य शामिल हैं. सभी को इंस्टॉलिंग ऑफिसर लायन राहुल वर्मा ने शपथ दिलायी. इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा सेवा वर्ष के लक्ष्यों को साझा किया गया. लायंस क्लब सेवा भावना का वैश्विक प्रतीक: डीजी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार ने लायंस क्लब को वैश्विक स्तर पर सेवा भावना का प्रतीक बताते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि संगठन की कार्यशैली में पारदर्शिता और सक्रियता बनी रहनी चाहिये. विशिष्ट अतिथियों में वीडीजी वन शुभ्रा मजूमदार, वीडीजी टू कंचन साहू व कैबिनेट सेक्रेटरी समीर खन्ना उपस्थित थे. इन्होंने क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया. मौके पर लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के सदस्य गुरवीर सिंह, रंजीत कुमार मिश्रा, परिमल प्रसून व रोहित जैन भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >