होली से पहले आरपीएफ का ‘ऑपरेशन सतर्क’, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से 133 पैकेट देशी शराब जब्त

RPF Operation Satark:: होली के त्योहार से पहले जपला में रेलवे पुलिस ने ऑपरेशन सतर्क शुरू किया है. इसके तहत सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस से देशी शराब जब्त की गयीी है.

RPF Operation Satark|Indian Railways News: होली के त्योहार से पहले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध शराब के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है. ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने आपराधिक गतिविधियों और शराब की तस्करी के खिलाफ ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी है. इस अभियान के तहत बुधवार की रात को जपला आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के जेनरल बोगी में जांच के दौरान एक लावारिस बोरा देखा. जपला पोस्ट के आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने यात्रियों से इस लावारिस बोरे के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी यात्री ने कुछ नहीं बताया.

शराब के पैकेट पर लिखा है- सेल फॉर यूपी

आरपीएफ के जवानों ने उक्त बोरे को जपला स्टेशन पर उतारकर खोला, तो उसमें 3 पेटी ब्लू लाइन देशी मसाला शराब के पैक डिब्बे मिले. इसमें 133 अदद शराब के पैकेट मिले. इस पर सेल फॉर यूपी (उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए) अंकित था. एक पैकेट का मूल्य 70 रुपए अंकित है. 133 अदद शराब का अनुमानित मूल्य 9400 रुपए है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

आगे भी जारी रहेगा आरपीएफ का अभियान

इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी ने बताया की पलामू के उत्पाद अधीक्षक और रेलवे के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. मीणा ने बताया की आरपीएफ का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस अभियान में जपला आरपीएफ के उप निरीक्षक कार्तिक बिंझा समेत बल के कई जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल मरांडी सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये, बनेंगे झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

Holi Special Train: झारखंड से बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

नौकरानी बनकर 5 साल से दिल्ली में रह रही थी झारखंड की महिला नक्सली रेणुका, पुलिस ने ऐसे दबोचा

झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >