स्टेशन रोड में मजदूर से लूट, चाकू से हमला

सतबरवा का रहने वाला है घायल मजदूर

मेदिनीनगर. स्टेशन रोड में रेड़मा ओवरब्रिज के समीप गैलेक्सी इन होटल के सामने रविवार की देर रात मजदूर छठन भुइयां को चाकू मारकर लूटपाट की गयी. घायल मजदूर को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं स्थानीय लोगों ने लूटपाट व हमला करने वाले मुकेश कुमार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. मजदूर छठन भुइयां सतबरवा थाना क्षेत्र के दबलगंज का रहने वाला है. वह ढलाई का काम करने के बाद स्टेशन रोड में खाना खाने जा रहा था. उसी दौरान अपराधी ने उसे चाकू दिखाकर रोका व लूटपाट करने लगा. इधर, शहर थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक भुक्तभोगी द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >