पलामू में बड़ा सड़क हादसा, बाइक और कार की टक्कर में दो की मौत, 6 घायल

पलामू के छत्तरपुर में एक कार और बाइक की टक्कर हो गयी है. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 6 घायल हैं.

पलामू के छत्तरपुर में बुधवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 6 घोयल हैं. घायलों को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. दरअसल खबर ये है कि नेशनल हाइवे 98 पर एक कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस वजह से बाइक में आग गयी. इस घटना में एक महिला समेत बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि 6 लोग घायल हो गये हैं. इनमें से 2 की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि बाइक में कुल 4 लोग सवार थे.

कैसे हुई दुर्घटना

जानकारी के मुताबिक पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 98 पर एक कार मेदिनीनगर की तरफ तेजी से जा रही थी. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गयी और कार के परखच्चे उड़ गये. दुर्घटना में बाइक चालक कलींद्र उरांव और कार में सवार महिला प्रभा कुमारी शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में चल रहा है.

मृतक महिला गिरिडीह की रहने वाली

बताया जाता है कि सड़क हादसे में मृत महिला गिरिडीह की रहने वाली थी. जबकि युवक पलामू के छतरपुर का रहने वाला था. घटना की जानकारी देते हुए छतरपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई थी, जिसे स्थानीय ग्रामीण और पुलिस ने मिलकर बुझा दिया.

पुलिस ने टाला सड़क जाम

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण सड़क जाम करने की तैयारी में थे. लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया. इससे सड़क जाम टल गया. बाद में ग्रामीणों की ही मदद से कार और बाइक को सड़क किनारे लगा दिया गया. घटना में मृत परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >