Road Accident: अघोर आश्रम के गार्ड की दुर्घटना में मौत, एंबुलेंस में शव रखकर रोड जाम

Road Accident: पलामू में अघोर आश्रम के गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी. एंबुलेंस में शव रखकर मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे.

Road Accident|Jharkhand News|अघोर आश्रम के गार्ड की सड़क दुर्घटना में मौत से गुस्साए लोगों ने शव को एंबुलेंस में रखकर रोड को जाम कर दिया. घटना पलामू जिले के मेदिनीनगर की है. देर रात मारवाड़ी बासा में खाना खाने के बाद नीरज कुमार के साथ मुखराम दुबे (60) अघोर आश्रम जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक को ठोकर मार दी.

पूर्वडीहा के रहने वाले थे मुखराम दुबे

पुलिस लाइन के समीप डॉ एमपी सिंह के आवास के सामने हुई इस दुर्घटना में मुखराम दुबे (60) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सतीश कुमार दुबे नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. अघोर आश्रम में गार्ड की नौकरी करने वाले मुखराम दुबे चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा के रहने वाले थे.

देर रात 11 बजे के बाद हुई दुर्घटना

मुखराम दुबे पूर्वडीहा से आने के बाद नीरज कुमार के साथ मारवाड़ी बासा से खाना खाकर मोटरसाइकिल से देर रात करीब 11 बजे अघोर आश्रम जा रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गई. मोटरसाइकिल चला रहे नीरज कुमार रोड पर गिरे बालू पर फेंका गये. उन्हें घायल अवस्था में एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

सड़क पर बालू की वजह से अज्ञात वाहन की चपेट में आयी बाईक

पूर्वडीहा के विकास कुमार दुबे ने बताया कि मुखराम दुबे जब खाना खाने जा रहे थे, तब रोड पर बालू नहीं गिरा था. लौटते समय रोड पर बालू गिरा था. रोड पर ट्रेलर से बालू गिराया गया है. आधा से ज्यादा रोड पर बालू गिरा था. बालू की वजह से ही अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ गई.

एम्बुलेंस में शव रखकर रोड को किया जाम

मुखराम दुबे की दुर्घटना में मौत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने पुलिस लाइन और सार्जेंट मेजर के आवाज के बीच पूरी तरह से रोड पर जाम लगा दिया. लोग बेहद उग्र हो गए हैं. स्थिति को संभालने के लिए मेदिननगर शहर थाना की पुलिस के साथ-साथ अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है.

मुखराम दुबे के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग

काफी देर से लोगों को समझाने की कोशिश हो रही है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं. लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने सड़क पर बालू गिरवाया है, उसे बुलाया जाए. साथ ही मुखराम दुबे के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की भी मांग की जा रही है.

Also Read

Road Accident: पलामू में शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दूल्हे के रिश्तेदार समेत 4 की मौत

Road Accident: पलामू में बाइक सवार 3 लोगों को ट्रक ने रौंदा, दादी और पोते की मौत, एक की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >