हरिहरगंज में राजद का होली मिलन समारोह एक को

हरिहरगंज में राजद का होली मिलन समारोह एक को

हरिहरगंज. मोतीराज महिला कॉलेज स्थित राधे कृष्ण मैदान में आगामी एक मार्च को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव व संचालन बुधन सिंह यादव ने किया. बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि होली मिलन समारोह में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसमें भोजपुरी गायक की प्रस्तुति भी होगी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह हरिहरगंज-हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा झारखंड व बिहार के कई वरिष्ठ राजद नेता भी समारोह में भाग लेंगे. बैठक में महादेव यादव, विकास यादव, अशोक कुमार यादव, अजय विश्वकर्मा, दीपक कुमार, आनंद यदुवंशी, मो. कलीम शाह, ओम प्रकाश कुमार, दिनेश कुमार, मुकेश मेहता, पप्पू कुमार, उमा यादव, सरोज कुमार, मुन्ना कुमार, जितेंद्र पासवान, रविंद्र कुमार यादव उर्फ छोटू, रघुनी यादव, जगदीश यादव, शिवराम, सुरेंद्र राम, रंजीत पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >