प्रभू यीशु का पुनरुत्थान उत्सव आज

प्रभू यीशु का पुनरुत्थान उत्सव आज

मेदिनीनगर. मसीही विश्वासियों ने रविवार को ईस्टर पर्व मनाया जायेगा. इस अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्थित गिरिजा घरों में विशेष प्रार्थना सभा व अराधना की जायेगी. प्रभू यीशु के जी उठने की खुशी में मसीही विश्वासी गिरिजा घरों में धार्मिक पूजा अनुष्ठान करेंगे. रोमन कैलोथिक चर्च के पल्ली पुरोहित क्रिसटोफ्रर डुंगडुंग ने बताया कि शनिवार की रात 10:30 बजे से विशेष प्रार्थना सभा शुरू होगी, जो देर रात तक चलेगी. जबकि रविवार की सुबह आठ बजे से चर्च में अराधना व प्रार्थना सभा किया जायेगा. यूनियन चर्च के पादरी प्रभू रंजन मसीह व सीएनआइ चर्च के पादरी जकरियस तिर्की ने बताया कि रविवार को प्रभु यीशु के जीवन के पुनरुत्थान का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा. अहले सुबह मसीही विश्वासी आबादगंज स्थित कब्रिस्तान में जाकर धर्म विधि को पूरा करेंगे.इसके बाद सुबह छह बजे चर्च में विशेष आराधना व प्रार्थना सभा शुरू होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >