धार्मिक आयोजन से सामाजिक समरस्ता का संचार होता है : डॉ. मेहता
सिरम में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
सिरम में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
पांकी. प्रखंड के सिरम गांव में हनुमान मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे और जयकारों के साथ महिला पुरुष व बच्चे श्रद्धालु शामिल थे. मुख्य अतिथि पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं को कलश देकर शुरुआत की. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का माध्यम है. सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि गांववासियों के सहयोग व आस्था से यह कार्य संभव हो सका है. उन्होंने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित यह कलश यात्रा पूरे क्षेत्र के लोग शामिल होकर पूर्ण कराया. मौके पर मुकेश सिंह चंदेल, रौशन सिंह, सुनील प्रसाद गुप्ता, नवडीहा पंचायत के मुखिया मुकेश सिंह, पूर्व मुखिया मिठू सिंह, मुकेश गुप्ता, ढुब पंचायत के मुखिया यशवंत चंद्रवंशी, प्रिंस सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.