शादी का झांसा देकर संबंध बनाया, फिर शादी से इनकार

युवती ने आरोपी युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ दिया आवेदन

युवती ने आरोपी युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ दिया आवेदन चंदवारा. कोटवारडीह में 23 वर्षीया एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि गांव का ही युवक पवन कुमार (22) मोबाइल फोन पर बातचीत करता था. धीरे-धीरे उसने अपने झांसे में ले लिया. युवक ने छह मार्च को उसे घर से बाहर बुलाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. युवती का कहना है कि आरोपी पहले उसे रांची ले गया, फिर वहां से ट्रेन से बेंगलुरु ले गया. वहां नौ दिनों तक अपने पास रखा. इस दौरान शादी का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. विरोध करने पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा. घटना के बाद 13 मार्च को युवती के परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. बाद में आरोपी युवक उसे वापस लाकर छोड़ गया. पीड़िता का आरोप है कि 24 मार्च को आरोपी अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा, जहां जातिसूचक टिप्पणी करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने आरोपी युवक, उसके माता-पिता सहित अन्य पर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >