रेडक्रॉस सोसायटी अपने उद्देश्यों को हासिल करे : डीसी

गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया.

मेदिनीनगर. गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया. इस अवसर पर शहर के पलामू क्लब के प्रशाल में स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर लगाया गया. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की पलामू शाखा व पारस हॉस्पिटल रांची के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पलामू डीसी शशि रंजन ने दीप प्रज्वलित कर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. डीसी श्री रंजन ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना की उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी अपने उद्देश्यों को हासिल करे, इसके लिए सदस्यों को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी. सोसायटी के सभी सदस्यों की सक्रियता से ही उद्देश्य पूरा होगा. उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सामाजिक संस्था है. सोसायटी से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में अपनी गतिविधियां तेज करें. अपनी सक्रिय सहभागिता से सोसायटी को सशक्त बनायें और सेवाभाव के साथ समाज में काम करें. डीसी श्री रंजन ने प्रत्येक माह रक्तदान शिविर लगाने का सुझाव दिया. साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने की बात कही. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सोसायटी को एक एंबुलेंस व एक मोक्ष वाहन उपलब्ध कराया गया. पलामू डीसी ने इन दोनों वाहनों की चाबी सोसायटी के सचिव को सौंपी. सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने रक्तदान कर स्वैच्छिक रक्त सेवा अभियान शुरू कराया. शिविर 12 यूनिट रक्तदान हुआ. पारस हॉस्पिटल रांची के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार अभिषेक आर्या, नस रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार, पलामू के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा प्रसून कुमार व ह्रदय रोग विशेषज्ञ डा सच्चिदानंद ने लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की. शिविर में करीब 100 लोगों का नस एवं ह्रदय रोग का निःशुल्क जांच कर चिकित्सकों ने उचित चिकित्सा परामर्श दिया. शिविर में 125 से अधिक लोगों ने अपना ब्लड जांच कराया. शिविर को सफल बनाने में सोसायटी के उपाध्यक्ष आलोक पाठक, सचिव डा सत्यजीत गुप्ता, मुख्य परियोजना निदेशक गिरधारी गर्ग, सुधीर अग्रवाल, आलोक वर्मा, रिंकू दुबे, कृष्णा प्रसाद अग्रवाल, निगम के पूर्व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >