रतन देवी जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रकाशचंद्र सेवा सदन के महासचिव सह प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेश जैन की माता 94 वर्षीय रतन देवी जैन का निधन आवास पर हो गया.

मेदिनीनगर. प्रकाशचंद्र सेवा सदन के महासचिव सह प्रसिद्ध व्यवसायी सुरेश जैन की माता 94 वर्षीय रतन देवी जैन का निधन आवास पर हो गया. अपने पीछे दो पुत्र सुरेश जैन, हेमंत जैन, पुत्री रंजना, तीन पुत्र वधू एवं भरा पूरा परिवार छोड़ कर गयी हैं. रतन देवी जैन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग व रिश्तेदार शामिल हुए. शहर के राजा हरिश्चंद्र घाट पर रतन देवी जैन का अंतिम संस्कार किया गया. रतन देवी जैन को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, पूर्व मेयर अरुणा शंकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, डा अरूण शुक्ला, डा आरएन सिंह, सरस जैन, सुभाष जैन, सुधीर कुमार, दीपचंद जैन, रोहित जैन, राजेश केजरीवाल, डा विकासचंद्र अग्रवाल, डा सुशील पांडेय, ब्रजेश तिवारी के अलावा सेवा सदन व रतन लाल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. पति प्रकाशचंद जैन के देहांत होने के बाद अपनी पारिवारिक जिम्मेवारियों का निर्वहन करने के साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती थी. पति के पुण्य स्मृति में 50 वर्षों पूर्व डालटनगंज में स्थापित प्रकाश चंद जैन सेवा सदन पलामू प्रमंडल में स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी भूमिका निभा रही है. संस्था के महासचिव सुरेश जैन ने बताया कि मां रतना देवी जैन पूजा- पाठ पूर्व की भांति करते हुए अपने सभी कार्यों का निष्पादन करती थी. उन्होंने बताया कि रतन देवी जैन का जन्म एक जनवरी 1931 को हुआ था. वह 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है. रतन देवी जैन समाज परिवार के साथ-साथ समाज की भलाई के लिए सोचती रहती थी. यही कारण है कि प्रकाशचंद्र सेवा सदन पलामू प्रमंडल की स्वास्थ्य के लिए प्रसिद्ध संस्था है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >