रामनवमी पूजा कमेटी ने पुलिस पदाधिकारी को किया सम्मानित

रामनवमी पूजा कमेटी ने पुलिस पदाधिकारी को किया सम्मानित

मेदिनीनगर. रामनवमी के अवसर पर सदर प्रखंड क्षेत्र के सुआ, कौड़िया, सिंगरा, पोखराहा, बहलोलवा, चियांकी सहित कई जगहों पर पूजा हुई. महाअष्टमी की पूजा के बाद कमेटी के लोगों ने महावीरी झंडा के साथ शोभायात्रा निकाली. पूजा संघों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. समारोह में सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश राम, थाना प्रभारी लालजी, पुअनि नीरज कुमार, महेंद्र कुमार शर्मा, सअनि सीएस दुबे, संजय दुबे, नबी अंसारी को पगड़ी बांधकर व तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया. पुलिस निरीक्षक सुरेश राम ने कहा कि पर्व त्योहार आपसी प्रेम भाईचारा के साथ मनायें. अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. समारोह में मुकेश गुप्ता, प्रेम प्रकाश ठाकुर, टाइगर सिंह, उपाध्याय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >